Gangster लंडे के गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार, इन वारदातों को देना था अंजाम

punjabkesari.in Thursday, May 26, 2022 - 02:38 PM (IST)

मोहाली(संदीप): गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लंडे के साथी गैंगस्टर लवजीत सिंह को सी.आई.ए. ने उसके 4 अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तरनतारन के रहने वाले लवजीत सिंह, आकाशदीप सिंह, फतेहगढ़ साहिब निवासी गुरजंट सिंह और लुधियाना स्थित समराला के परमवीर सिंह व सुनील कुमार के तौर पर हुई है। 

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 9 ऑटोमैटिक पिस्टल, एक ए.के.-47 की मैगजीन, 45 कारतूस, 3200 रुपए नकद व 2 कारें बरामद  की हैं।  पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि गैंगस्टर लवजीत सिंह का यह गिरोह गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लंडे के इशारे पर कत्ल, लूट, फिरौती मांगने जैसे संगीन वारदातों को अंजाम देने के लिए तैयार रहता है। थाना सदर खरड़ में सभी के खिलाफ बनती अपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।  लंडे के कहने पर गिरोह तैयार रहता था वारदात को अंजाम देने के लिए  एस.एस.पी. मोहाली विवेकशील सोनी ने बताया कि एस.पी. (देहाती) मनप्रीत सिंह की सुपरविजन में सी.आई.ए. इंचार्ज शिव कुमार द्वारा आरोपियों के बारे में गुप्त सूचनाएं जुटाकर सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया है कि गैंगस्टर लवजीत सिंह उर्फ लव व उसके सभी साथी गैंगस्टर लखवीर सिंह उर्फ लंडे के कहने पर ही फिरौती, कत्ल जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देने के लिए तैयार करते थे। वारदात को अंजाम देने के लिए लवजीत व उसके साथियों को जो भी हथियार चाहिए होते थे वह सभी हथियार लंडे द्वारा ही उन्हें मुहैया करवाए जाते थे। जिससे वह हथियारों के दम पर बड़ी से बड़ी वारदात को अंजाम दे सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News