वारदात की साजिश बना रहे गिरोह के 5 बदमाश काबू, हथियार बरामद
punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2026 - 05:54 PM (IST)
फरीदकोट : पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 बदमाशों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान करमजीत सिंह उर्फ बाबा और राजविंदर सिंह उर्फ चिट्टा निवासी गांव ढिल्लवां कलां, जलविंदर सिंह उर्फ जल्ला व बूटा सिंह निवासी गांव कोट सुखिया तथा अमृतपाल सिंह उर्फ बब्बू निवासी गांव वांदर जटाणा के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ थाना सदर कोटकपूरा में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले में थाना सदर कोटकपूरा पुलिस ने पाचों बदमाशों को गांव ढिल्लवां के पास लूटपाट की योजना बनाते हुए हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियाना के तहत थाना सदर के एएसआई सुखमीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गांव ढिल्लवां में गश्त कर रही थी। इसी बीच उन्हें गिरोह के बारे में सूचना मिली जोकि, लूटपाट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू कर लिया जिनके कब्जे से लोहे की पाइप, गरारी लगी हुई पाइप, लोहे का संबल और डंडे बरामद किए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

