DGP सहित पंजाब के 5 IPS अधिकारी केंद्रीय नियुक्ति के लिए चुने गए
punjabkesari.in Saturday, Feb 11, 2023 - 10:28 AM (IST)

चंडीगढ़ : केंद्र में पोस्टिंग के लिए पंजाब डीजीपी गौरव यादव सहित 5 अधिकारियों को चयनित किया गया है। बताया जा रहा है कि केंद्र ने 33 आई..पी.एस. अधिकारियों के पैनल को मंजूरी दी है, जिसमें पंजाब डी.जी.पी. गौरव यादव सहित 5 आई.पी.एस. अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस पैनल में शामिल अधिकारियों में से एक आई.पी.एस. आफिसर गौरव यादव पंजाब में डी.जी.पी. के पद पर तैनात हैं।
इस सूची में पंजाब के पांच आईपीएस अधिकारी डीजीपी गौरव यादव, अनीता पुंज, एस.एस. श्रीवास्तव, परवीन कुमार सिन्हा व अमरदीप सिंह राय भी शामिल हैं। इन सभी को केंद्र की जांच एजैंसियों में शामिल करने के लिए चुना गया है। पैनल में शामिल होने का मतलब है कि सभी पांच अधिकारी अनुसंधान और विश्लेषण विंग, केंद्रीय जांच ब्यूरो, खुफिया ब्यूरो, राष्ट्रीय जांच एजेंसी, राष्ट्रीय सुरक्षा जैसी केंद्रीय एजेंसियों में नियुक्त होने के योग्य हैं।
बता दें कि डी.जी.पी. पंजाब गौरव यादव, जोकि जुलाई 2022 में पंजाब के डीजीपी के तौर पर नियुक्त किए गए हैं। वहीं वर्तमान में पंजाब पुलिस के दो अधिकारी पहले से ही केंद्र में डीजीपी स्तर के पद पर कार्यरत हैं, जिसमें पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी सामंत गोयल रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख हैं और दिनकर गुप्ता राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के प्रमुख हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here