Punjab: सिविल अस्पताल में बुजुर्ग से चोरी, जानकारी देने वाले को 50 हजार का इनाम

punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 05:08 PM (IST)

पंजाब डेस्क:  सिविल अस्पताल में एक बुजुर्ग व्यक्ति से चोरी की घटना सामने आई है। मामला मोहाली के फेज-6 सिविल अस्पताल का है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर भी जारी की गई है ताकि उसकी पहचान की जा सके। प्रशासन ने आरोपी की जानकारी देने वाले पर 50 हजार रुपए की ईनाम रखा है। 

मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल परिसर में मौजूद एक बुजुर्ग के सामान पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हाथ साफ कर दिया। घटना का पता चलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। फुटेज में एक व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों के साथ दिखाई दिया है, जिसकी तस्वीर लोगों के साथ साझा की गई है। इसके अलावा पुलिस अस्पताल के स्टाफ और वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर रही है। 

अस्पताल प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को जारी की गई तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत प्रशासन या पुलिस को सूचित करें। आरोपी की पहचान बताने या उसकी गिरफ्तारी में मदद करने वाले व्यक्ति को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा भी की गई है। अधिकारियों को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग से आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News