पंजाब में आज 500 मोहल्ला क्लीनिकों का हुआ उद्घाटन, अरविंद केजरीवाल ने किए ये ऐलान
punjabkesari.in Friday, Jan 27, 2023 - 03:06 PM (IST)

अमृतसर: अमृतसर में आज पंजाब के सी.एम. भगवंत मान और केजरीवाल ने 500 मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद मुख्य सचिव विजय कुमार जंजुआ ने केजरीवाल को सम्मानित किया। इस दौरान केजरीवाल ने पंजाब के लोगों के लिए कई बड़े ऐलान भी किए। उन्होंने कहा कि पंजाब के स्कूल की नुहार ऐसी बदलेंगे कि 3-4 साल बाद माता-पिता प्राईवेट स्कलों में बच्चों को निकाल कर सरकारी स्कूलों में पढ़ाना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि सी.एम. मान ने गैंगस्टरों की नाक में दम कर रखा है। बड़े स्तर पर गैंगस्टरों की सफाई हुई है।
दिल्ली सी.एम. अरविंदर केजरीवाल ने कहा कि जो भी करप्शन करेगा वह जेल जाएगा। पहले वालों की नीयत खराब थी लेकिन अब कोई भी भ्रष्टाचार से बच नहीं सकेगा। जिसने भी करप्शन किया है वह जेल में है। केजरीवाल ने कहा कि आने वाले समय में डोर स्टेप ऑफ डिलीवरी सर्विसिज शुरू की जाएगी जिससे 6000 से भी अधिक नई नौकरियां निकलेंगी। आपका जितना भी राशन बनता है घर-घर पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब को देश का नहीं दुनिया का नंबर वन राज्य बनाकर दिखाएंगे।
लॉ एंड आर्डर को देश का बैस्ट लॉ एंड आर्डर बनाया जाएगा। लॉ एंड आर्डर को लेकर पंजाब अभी दूसरे नंबर है। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश का एक-एक बच्चा कहेगा कि कानून व्यवस्था सही है उस दिन मानेंगे कि देश में शांति व्यवस्था हुई है। दिल्ली सी.एम. केजरीवाल ने कहा कि उन्हें सर्टीफिकेट लोगों से चाहिए न कि इंडिया टूडे से। पंजाब में पुलिस को फ्री हैंड बनाया जाएगा। अब कोई भी मुलाजिम टंकी पर चढ़ा नहीं मिलता। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में सारी गारंटियां पूरी होंगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here