Jalandhar में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, पंजाब के 13 जिलों में आज Alert

punjabkesari.in Monday, Sep 28, 2026 - 11:15 AM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के 13 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पंजाब के जालंधर सहित कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है। जालंधर में आज झमाझम बारिश हो रही है, जिससे तापमान में काफी गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

13 जिलों में बारिश का अर्ल्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर, होशियारपुर,  फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, तरनतारन, पठानकोट, गुरदासपुर, रूपनगर, मोहाली, बठिंडा और बरनाला में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। बीते दिन रविवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नमी के कारण बादल बन रहे हैं। पंजाब और चंडीगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी जारी है और मानसून की वापसी की रेखा गुरदासपुर व चंडीगढ़ से होकर गुजर रही है। वहीं, उत्तर-पश्चिमी हवाएं आज से चलना शुरू हो सकती हैं, जिससे मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है।

बादल छाने और हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान सामान्य से करीब 2.9 डिग्री नीचे पहुंच गया है। राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 35.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान रूपनगर में 28.3 डिग्री रहा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News