550वां प्रकाशोत्सव : मुम्बई की कंपनी देखेगी सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट का काम

punjabkesari.in Wednesday, Oct 16, 2019 - 08:55 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत) : श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के हिस्से के तौर पर स्थानीय निकाय विभाग द्वारा सुल्तानपुर लोधी में चलाए जा रहे सभी विकास कार्य मुकम्मल कर लिए गए हैं जिससे  निकाय विभाग सभी बुनियादी विकास कार्यों को समय पर पूरा करने वाला पहला विभाग बन गया है। 

यह दावा स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मङ्क्षहद्रा ने किया। मङ्क्षहद्रा ने कहा कि निकाय विभाग 15 सैक्टरों में यानी शहर की हद के अंदर और बाहर सॉलिड वेस्ट मैनेजमैंट के कामों का भी ध्यान रखेगा। इसके लिए श्रमिकों की सप्लाई के लिए मुम्बई आधारित एक कंपनी के साथ समझौता करके काम सौंपा गया है। यह कंपनी शहर की हद के अंदर और बाहर पार्किंग एरिया, लंगर साइटों, सभी सड़कों और टैंट साइटों के लिए ठोस कूड़ा-कर्कट के प्रबंधन के लिए पुख्ता प्रबंध करेगी। उन्होंने कहा कि पवित्र समागम के दौरान सफाई कामों को और पुख्ता बनाने के लिए 4&50 सफाई सेवकों, सीवरेज कर्मचारियों और ट्रॉली कर्मचारियों आदि की सेवाएं भी ली जाएंगी।


15 सैक्टरों में बांटा सुल्तानपुर लोधी
सुल्तानपुर लोधी को 15 सैक्टरों में बांटा गया है। स्थानीय निकाय विभाग के 4 संयुक्त डिप्टी डायरैक्टरों को सब नोडल अधिकारी के तौर पर लगाया गया है और हरेक नोडल अधिकारी 3 सैक्टरों के लिए सब-नोडल अधिकारी होगा। इसके साथ ही हरेक सैक्टर के लिए कार्यकारी अधिकारी को सैक्टर अधिकारी लगाया गया है। शिकायतों के तुरंत निपटारे के लिए हरेक सैक्टर अधिकारी 24 घंटे मौजूद रहेगा। स्ट्रीट लाइटों और सीवरेज के मुरम्मत कामों की देख-रेख के लिए अलग टीमें लगाई गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय निकाय विभाग पूरे शहर में साइन बोर्ड भी लगाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News