लुधियाना में 6 वर्षीय Kidnap, 8 घंटों के बाद पुलिस ने इस राज्य से की बरामद

punjabkesari.in Wednesday, Apr 16, 2025 - 06:12 PM (IST)

लुधियाना : लुधियाना में 6 वर्षीय बच्ची के किडनैपिंग होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लुधियाना में 6 वर्षीय की किडनैपिंग के बाद थाना डाबा की पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से काबू कर लिया है। जानकारी अनुसार पुलिस ने किडनैपर को बच्ची सहित यू.पी. से गिरफ्तार किया है। पता चला है कि किडनैपर बच्ची को टॉफी का लालच देकर अपने साथ ले गया था तथा बाद में उसे उत्तर प्रदेश ले कर चला गया। जिस बारे इनपुट मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने आरोपी को यू.पी. से बच्ची सहित गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश की पुलिस के साथ मिलकर की है। आरोपी की पहचान संतोष चौधरी निवासी गांव बड़गांव अजीमाबाद जिला आरा बिहार के रूप में हुई है। 

वहीं घटना बारे जानकारी देते पुलिस अधिकारी डी.सी.पी. रूपिंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस को 6 वर्षीय बच्चे के किडनैप होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद एस.एच.ओ. गुरदयाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार सक्रिय हो गई थी। और आरोपी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से बच्ची सहित बरामद कर लिया गया है। पता चला है कि आरोपी बच्ची के पिता के साथ ही काम करता था। आरोपी ने किन इरादों से बच्ची का अपहरण किया और उसे यू.पी. लेकर गया, इस बारे अभी जांच पड़ताल चल रही है। 
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News