72 वर्षीय बुजुर्ग ने पोती की उम्र की लड़की से की गंदी हरकत, गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, May 01, 2023 - 05:05 PM (IST)

डेराबस्सी (अनिल) : डेराबस्सी पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में एक 72 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके उसको गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अब्दुल रसीद निवासी डेरा जगाधरी के रूप में हुई है। हेड कांस्टेबल हरप्रीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार उसकी 12 वर्षीय बेटी आरोपी की दुकान से सामान लेने गई थी। इस दौरान आरोपी द्वारा उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़खानी की गई।

घबराई हुई नाबालिग लड़की ने घर आकर यह बात बताई, जिसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरन्त कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अुसार आरोपी पंजाब पुलिस से रिटायर्ड है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News