पंजाब के इस स्कूल में घटा बड़ा हादसा ! एक की दर्दनाक मौ*त

punjabkesari.in Monday, Jul 01, 2024 - 03:45 PM (IST)

महिलकलां : विधानसभा हलका महिलकलां के गांव बीहला में एक सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान एक मजदूर की मिट्टी में दबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सरकारी स्कूल में पहले से खोदे गए कुएं में काम करते समय मिट्टी के ढेर के नीचे दबने से मजदूर की मौत हो गई।

मृतक मजदूर की पहचान सोहन सिंह (उम्र 50) पुत्र मोहन खान निवासी बिहला के रूप में हुई है। वह गांव के स्कूल में 20 फीट गहरे कुएं में काम करने के दौरान मिट्टी धंसने से दब कर मौत हो गई। बड़ी मुश्किल से जेसीबी और ट्रैक्टरों की मदद से कई घंटों के बाद उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल बरनाला में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक मजदूर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था, वह अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चे छोड़ गया है। इस मौके पर थाना टल्लेवाल के प्रमुख सुखविंदर सिंह संघा पुलिस पार्टी के साथ गांव बिहला में घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मीडिया से बात करते हुए संघा ने कहा कि बिहला के स्कूल में कुएं पर काम करने के दौरान भूस्खलन के कारण उक्त मजदूर की मौत हो गई। इस संबंध में टल्लेवाल थाना पुलिस जांच कर रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News