पंजाबियों के लिए होने जा रहा है बड़ा ऐलान! CM भगवंत मान आज देंगे खुशखबरी

punjabkesari.in Wednesday, Jun 04, 2025 - 09:44 AM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब मंत्रिमंडल की एक अहम बैठक बुधवार को फिर होने जा रही है। यह बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास पर दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।

बताया जा रहा है कि कैबिनेट की इस बैठक में आज छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा ऐलान किया जा सकता है और सरकार की ओर से ऐतिहासिक फैसला लिया जा सकता है। बैठक के दौरान छोटे व्यापारियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

गौरतलब है कि यह लगातार तीन दिनों में तीसरी बैठक होगी। यह पहली बार है जब लगातार रोजाना कैबिनेट मीटिंग्स हो रही हैं। इससे पहले दो दिनों की बैठकों में लैंड पूलिंग स्कीम को मंज़ूरी, एससी परिवारों का कर्ज़ माफ़ करने जैसे बड़े फैसले लिए गए थे। अब बुधवार को होने वाली बैठक में भी कुछ बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News