पंजाब में 5 तारीख को लेकर हुआ बड़ा ऐलान, बढ़ी हलचल
punjabkesari.in Tuesday, Feb 04, 2025 - 09:54 PM (IST)

पंजाब डेस्क: संयुक्त किसान मोर्चा चंडीगढ़ में स्थाई धरना लगाने की तैयारी कर रहा है। इस संबंध में किरती किसान यूनियन जिला कमेटी नवांशहर की एक बैठक शहीद भगत सिंह नगर की अनाज मंडी में हुई। जिस में जिला प्रधान सुरिंदर बैस ,प्रदेश कमेटी सदस्य भूपिंदर सिह वड़ैच और जिला सचिव तरसेम सिंह बैस ने बताया कि ने खेती मंड़ी खरड़े को रद्द करवाने और मोदी सरकार 3 दरा मानी मांंगो को लागू करवाने के लिए विचार विमाार्श हुआ।
नेताओ ने कहा कि 5 मार्च को चंडीगढ़ में पक्का धरना लगाया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिे गांवो में किसान और काशतकारो की मीटिंगो और रैलिया की जाएगी। आगे उन्होने बताया कि संयुकत किसान मोर्च के फैसले अनुसार 9 फरवरी को सदस्य पालीमेट मलविंदर कंग को मांग पत्र सौपा जाएगा। इस मांग पत्र में मांग कि जाएगी कि खेती मंडीकरन नीति रपद करने के लिए किसानो की आवाज बन कर सांसद के सैशन में सवाल किए जाए। तांकि केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा सके। इस मौके उप प्रधान सोहन सिंह अटवाल, परमजीत सिंह सहाबपुर, सुरिंदर महिरमपुर, जीवन बेगोवाल, अवतार सिंह सकोहपुर, करनैल सिंह उड़ापड़़, मेजर सिंह, राम जी दास सनावा. अवतार सिंह उड़ापड़, मकखन सिहं भानमाजरा व अन्य मौजूद रहे।
उधर, खनौरी किसान मोर्चा पर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक के प्रधान जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन का आज 70वें दिन भी जारी रहा तथा उनकी हालत चिंताजनक है। संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक व किसान मजदूर मोर्चा की शंभू बॉर्डर पर मीटिंग हुई, जिसमें किसानों और मजदूरों की केंद्र सरकार द्वारा मानी हुई मांगों को लेकर 13 फरवरी 2024, से चल रहे आंदोलन को एक साल पूरा होने पर 11 फरवरी को रतनपुरा, 12 फरवरी को खनौरी एवं 13 फरवरी को शंभू पर होने वाली किसान महांपचायतों के लिए चर्चा की गई।