बर्गर शॉप पर सरेआम गुंडागर्दी, वर्कर्स से की बेरहमी से मारपीट
punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 11:37 AM (IST)
लुधियाना (राज्य): बर्गर शॉप में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला है। BRS नगर में एक दबंग मकान मालिक की सरेआम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। ब्लॉक एफ में मौजूद मिस्टर किंग बर्गर के मामले में आरोप है कि मकान मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर न सिर्फ दुकान में हंगामा किया, बल्कि वहां काम कर रहे वर्कर्स को भी बेरहमी से पीटा।
इस मामले में सराभा नगर थाने की पुलिस ने राज कुमार की शिकायत पर आरोपी गुनप्रीत सिंह, वाहिगुरुपाल सिंह और हुनमंत सिंह और उनके 2 साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जबकि आरोपी फरार हो गए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

