लुधियाना में खुलेआम गुंडागर्दी : आपस में भिड़े बदमाशों के दो गुट, बरसे ईंट-पत्थर

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 08:06 PM (IST)

लुधियाना (गीतांजलि): पंजाब के लुधियाना में थाना साहनेवाल के अधीन आते इलाका महादेव नगर, लेबर चौक में सोमवार शाम करीब 20 से 25 बदमाशों के दो गुटों के बीच जमकर हिंसा हुई। सरेआम बदमाशों ने इलाका में दहशत फैलाई। कुछ लोगों ने बताया की दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश थी। करीब 6 मिनट तक इलाके में ईंट-पत्थर बरसते रहे। घटना स्थल पर फायरिंग का भी शक है। वीडियो में गोलियां चलने की आवाज भी लोगों ने रिकार्ड की और कुछ लोग वीडियो में कहते भी नजर आए कि गोलियां चल रही है। बदमाशों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए चेहरे कपड़ा बांध छिपाए हुए थे। फिलहाल इलाका पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।

दुकानों के बाहर बदमाशों ने तोड़े वाहन

स्थानीय लोगों के अनुसार, बदमाशों ने दुकानों के बाहर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचाया और खरीदारी के लिए आए ग्राहकों को भी नहीं बख्शा। घटना के दौरान कई लोगों ने वीडियो बनाकर थाना साहनेवाल और चौकी कंगनवाल पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदमाश मौके से फरार हो चुके थे।

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस चौकी कंगनवाल के इंचार्ज निर्मल सिंह ने कहा कि अभी मामले की सूचना मिली है। मैंने डयूटी अफसर को मौके पर भेजा है। बाकी खुद भी जा रहा हूं। मामले क्लियर होने के बाद ही कुछ कह सकता हूं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News