लुधियाना में दिन दिहाड़े वारदात, चंद मिनटों में बदमाश ले उड़े 1.82 लाख रुपए और मोबाइल

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 03:52 PM (IST)

लुधियाना (गौतम) : महानगर में दिन दिहाड़े बड़ी वारदात होने से सनसनी फैल गई। भारत नगर चौक के निकट कार का टायर बदल रहे युवकों की कार से 2 मोटरसाइकिल सवार कार से नकदी व मोबाइल चुरा कर भाग निकले। लोगों ने शोर भी मचाया लेकिन लूटेरे फरार हो गए।

शिकायत मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धांधरा रोड़ दुगरी के रहने वाले मनदीप सिंह के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में मनदीप सिंह ने बताया कि वह अपने ससुर राजिंदरपाल सिंह के साथ अपनी कार में जा रहा था तो भारत नगर चौक के निकट उनकी कार पैंचर हो गई। 

टायर पैंचर होने पर वह भारत नगर चौक के निकट साइड पर अपनी कार की स्टपनी बदल रहे थे तो इतनी देर में युवक आया और उसने कार में रखी 1 लाख 82 हजार रुपए की नकदी वाला बैग व उसका मोबाइल चुरा लिया और भाग निकला। वह उसका पीछा करते हुए भागा लेकिन युवक सड़क के दूसरे किनारे पर खड़े अपने साथी के मोटरसाइकिल पर बैठ कर फरार हो गया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News