लुधियाना में बेखौफ चोरों का तांडव: इंडस्ट्री में घुसकर दिया वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2026 - 11:57 AM (IST)

लुधियाना (राज): जिले में चोरों के हौंसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि वह बेखौफ दिन-रात वारदातों को अंजाम दे रहा हैं। अब तो फैक्ट्री और इंडस्ट्री के अंदर भी कीमती सामान सुरक्षित नहीं रहा। ताजा मामला गांव जसपाल बांगर रोड स्थित नूर इंडस्ट्रीज का है, जहां आधी रात को 2 अज्ञात नकाबपोश चोरों ने धावा बोलकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया।

इस वारदात के बाद इलाके के उद्यमियों में भारी दहशत और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गहरा रोष पाया जा रहा है। फिलहाल थाना सहनेवाल की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि इन शातिर चोरों तक पहुंचा जा सके। शिकायतकर्ता स्वर्ण सिंह ने पुलिस को दिए अपने बयानों में बताया कि 2 अज्ञात शातिर चोर नूर इंडस्ट्रीज की दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने न केवल वहां खड़ा प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी किया, बल्कि दफ्तर के अंदर पड़ा मालिक के लड़के का 'एसर' कंपनी का कीमती लैपटॉप भी समेट लिया। 

इतना ही नहीं, चोरों की नजर इंडस्ट्री के अंदर तैयार हो रहे सामान पर भी थी। शातिर चोर वहां बन रहे ट्रैक्टरों के करीब 800 स्पेयर पार्ट्स, एक ग्राइंडर मशीन, एक बड़ी ड्रिल मशीन और कीमती सी.एन.सी. टूलिंग का सामान भी चोरी कर बड़ी आसानी से रफूचक्कर हो गए। सुबह जब फैक्ट्री मालिक वहां पहुंचे तो बिखरा हुआ सामान और गायब मशीनें देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News