लुधियाना में लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 युवक चढ़े लोगों के हत्थे, जमकर की छित्तर परेड
punjabkesari.in Friday, May 08, 2026 - 03:59 PM (IST)
लुधियाना (गौतम) : महानगर में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इसी बीच मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगा कर लोगों से लूट पाट करने वाले 4 युवकों को लोगों ने काबू कर लिया। लोगों ने लूटेरों की जमकर धुनाई की और उन्हें फिर थाना दुगरी की पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का कहना था कि उक्त लूटेरे पिछले कई दिनों से दुगरी से गिल गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर वारदातों को अंजाम दे रहे थे और आरोपी नए बने ओवरब्रिज की साइड पर लोगों को घेर कर उन्हें तेजधार हथियार दिखा कर धमका कर नकदी व मोबाइल छीनते थे। पुलिस ने आरोपियों से 2 मोटरसाइकिल, तेजधार हथियार व लोहे की राड बरामद की है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान सन्नी, लक्की, मुनीष व मोनू के रूप में की है। उक्त आरोपियों ने जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय को घेर कर उस पर रॉड से हमला कर जख्मी कर दिया और दूसरे युवक से भी मारपीट की। जिस पर कई लोगों ने इक्ट्ठे होकर उक्त आरोपियों को घेर लिया। शुरूआती जांच में पुलिस को पता चला कि उक्त आरोपियों ने मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी ताकि पुलिस को चकमा दिया जा सके। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आरोपियों से कई वारदातें हल होने की संभावना है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

