सेंट्रल जेल का ''नकली बाबू'' चढ़ा पुलिस के हत्थे, नशे की पूर्ति के लिए करता था चोरी

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 10:37 AM (IST)

लुधियाना (खुराना): खुद को सैंट्रल जेल में तैनात क्लैरिकल मुलाजिम बता रहे नशे में धुत्त मोटरसाइकिल सवार आरोपी का काला कारनामा सामने आया है। आरोपी द्वारा बड़े ही शातिर तरीके से गैस एजैंसी के डिलीवरी वाहन से भरा हुआ गैस सिलैंडर उड़ाकर आगे किसी खरीदार को 1500 रुपए में बेच दिया। 

PunjabKesari

अवतार गैस एजैंसी के संचालक गौरव कुमार हांडा ने बताया कि उनकी गैस एजैंसी का डिलीवरी मैन चंडीगढ़ रोड स्थित ई.डब्ल्यू.एस. कॉलोनी में घरेलू गैस सिलैंडरों की सप्लाई कर रहा था। जैसे ही वह उपभोक्ता के रसोईघर में गैस सिलैंडर लगाने गया तो पीछे से मोटरसाइकिल सवार 2 नशेड़ियों ने वाहन से भरा हुआ गैस सिलैंडर चुरा लिया जिसकी भनक लगते ही डिलीवरीमैन द्वारा मामले की जानकारी उनको दी गई। उन्होंने मौके पर पहुंच इलाके में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज को खंगालते हुए मोटरसाइकिल के नंबर की सहायता से एक चोर को कुछ ही दूरी पर काबू कर लिया जो नशे में धुत्त दिखाई दे रहा था। उससे नशे सहित पुलिस का शिनाख्ती कार्ड भी बरामद हुआ है जबकि उसका दूसरा साथी मौके से भागने में कामयाब रहा।

आरोपी ने खुद को सैंट्रल जेल में तैनात क्लैरिकल मुलाजिम बताया और दावा किया कि वह नशा करने का आदी है व जनवरी से फरलो पर चल रहा है। जांच के दौरान चोरी का गैस सिलैंडर खरीदने वाले खरीदार को भी एजैंसी मालिक द्वारा चंद मिनट में काबू कर लिया गया जिससे चोरी का गैस सिलैंडर बरामद हुआ है।  गौरव कुमार हांडा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी नशे की हालत में अपने दूसरे साथी के बारे में कुछ भी बताने की हालत में नहीं है। मौके पर इकट्ठे हुए लोगों के सामने आरोपी ने माफी मांगते हुए अपनी जान छुड़ाई है जिस कारण उन्होंने आरोपी को पुलिस के हवाले नहीं किया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News