लुधियाना सब्जी मंडी में टली बड़ी गैंगवार! गाड़ियों समेत कई युवक हिरासत में

punjabkesari.in Saturday, Apr 25, 2026 - 07:30 PM (IST)

लुधियाना ( गणेश/सचिन ) :  लुधियाना की न्यू सब्जी मंडी में कुछ युवकों द्वारा दबदबा बनाने की कोशिश का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बन गई थी, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में कार्रवाई कर दी। पुलिस ने मौके से कई युवकों को हिरासत में लिया है और उनकी गाड़ियों को भी कब्जे में लिया गया है। बताया जा रहा है कि समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी गैंगवार होने से टल गई।

हालांकि, इस मामले को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यह जानकारी फिलहाल सूत्रों के हवाले से सामने आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News