लुधियाना सब्जी मंडी में नया नियम लागू, आज से होगा बदलाव

punjabkesari.in Saturday, Apr 11, 2026 - 11:20 AM (IST)

लुधियाना (अशोक): लुधियाना के बहादुर के रोड के पास सब्जी मंडी में कल रात से पुराने ठेकेदार का ठेका खत्म हो गया था। आज से सब्जी और फल मंडी में पार्किंग तथा यूजर चार्जेज की मंडी बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा वसूली की जाएगी। 

इस संबंध में सारी मंडी में दुकानदारों, रेहड़ी फड़ी वालों को हिंदी और पंजाबी में लिखित पर्चे भी बांटे गए। इसमें 50 फुट की जगह के लिए 100 रुपए लिए जाने की जानकारी दी गई है। सब्जी विक्रेता ज्वाला प्रजापति ने बताया कि ये पर्चे सुबह से सभी लोगों को दिए जा रहे है तथा इसमें पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 7837018500 तथा 112 लिखे हुए हैं। इसके साथ ही लिखा हुआ है बिना मंडी बोर्ड पहचान पत्र के कोई किसी को पैसे नहीं दें तथा किसी अन्य व्यक्ति द्वारा गुंडागर्दी तथा धक्केशाही के खिलाफ दिए गए नंबरों पर सूचना देने की बात लिखी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News