नौकर ही निकला आस्तीन का सांप : फंक्शन पर गए मालिक के घर दे गया वारदात को अंजाम

punjabkesari.in Thursday, May 07, 2026 - 10:39 AM (IST)

लुधियाना (राज): शहर में घर के नौकर द्वारा विश्वासघात कर चोरी करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिस नौकर को भरोसे के साथ घर की रखवाली सौंपी थी, वही मौका मिलते ही घर के ताले तोड़कर कीमती सामान लेकर फरार हो गया। थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने लवणीश अरोड़ा की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी नौकर लवकुश की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लवणीश अरोड़ा की पत्नी शाइना अरोड़ा ने अपने परिचित सचिन के माध्यम से घर के काम के लिए एक वर्कर लगवाने की बात की थी। इसके बाद 23 अप्रैल को सचिन ने लवकुश नाम के युवक को काम पर रखाया। 3 मई की रात को पूरा परिवार एक रिश्तेदार के फंक्शन में गया हुआ था और घर पर लवकुश अकेला था। जब परिवार देर रात वापस लौटा तो उनके होश उड़ गए। घर का मुख्य गेट खुला हुआ था और लवकुश गायब था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी के ताले टूटे हुए थे और उसमें रखी नकदी व सोने-चांदी के गहने चोरी हो चुके थे। शातिर नौकर ने दूसरे कमरे के ताले भी तोड़ने की कोशिश की थी। सचिन और परिवार ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News