Ludhiana में दिल दहला देने वाली घटना!  पति-पत्नी ने एक साथ की आत्महत्या

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2026 - 08:01 PM (IST)

मुल्लांपुर दाखा, (कालिया, मनदीप)  : थाना जोधां के अंतर्गत आने वाले गांव पमाल में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी ने अपनी ज़िंदगी से परेशान होकर घर में ही ज़हरीली दवा पीकर आत्महत्या कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव पमाल निवासी गुरमीत सिंह और उनकी पत्नी नरेंद्र कौर अपने बेटे के साथ गांव में रहते थे। उनकी एक बेटी और एक बेटा विदेश में रहते हैं, जबकि एक बेटा लुधियाना में एक निजी अस्पताल में नौकरी करता है।

बीती रात जब पति-पत्नी घर में अकेले थे, तो उन्होंने कोई ज़हरीली चीज़ पी ली। जब उनका बेटा रात की ड्यूटी खत्म करके घर आया, तो उसने देखा कि उसके माता-पिता दोनों बेहोशी की हालत में पड़े थे। ज़हरीली वस्तु के सेवन के कारण उनकी मौत हो चुकी थी।

मौत से पहले उन्होंने पंजाबी में एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने लिखा कि वे अपनी ज़िंदगी से तंग आकर यह कदम उठा रहे हैं और अपने बच्चों से माफी मांगी। थाना जोधां की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News