50 रुपए की टिकट पर लगा 21 लाख का इनाम, विजेता लापता
punjabkesari.in Saturday, Aug 29, 2026 - 06:01 PM (IST)
फिरोजपुर (सन्नी) : फिरोजपुर में पंजाब स्टेट डियर वीकली लॉटरी का 21 लाख रुपये का पहला इनाम निकला है। 50 रुपये की टिकट पर 21 लाख रुपये का प्राइज जीतने वाला भाग्यशाली विजेता अभी तक सामने नहीं आया है। टिकट बेचने वाले दुकानदार अब विजेता की तलाश में जुटे हुए हैं।
फिरोजपुर में कल निकली पंजाब स्टेट डियर वीकली लॉटरी का पहला इनाम 21 लाख रुपये का निकला है। खास बात यह है कि 50 रुपये की टिकट पर 21 लाख रुपये का यह पहला इनाम फिरोजपुर में ही लगा है। लॉटरी का परिणाम सामने आने के बाद टिकट बेचने वाले दुकानदार विजेता की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक 21 लाख रुपये जीतने वाला व्यक्ति सामने नहीं आया है।
लॉटरी विक्रेता परविंदर सिंह ने बताया कि पहली बार पंजाब स्टेट डियर वीकली लॉटरी का पहला इनाम 21 लाख रुपये रखा गया था और कल निकली इस लॉटरी का पहला इनाम फिरोजपुर में लगा है। हालांकि, अभी तक विजेता ने उनसे संपर्क नहीं किया है। अब दुकानदारों को उम्मीद है कि 21 लाख रुपये का भाग्यशाली विजेता जल्द ही अपनी टिकट लेकर सामने आएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

