सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! अदालतों में 1,270 क्लर्क पदों पर भर्ती, ऐसे करें Apply

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 05:19 PM (IST)

पंजाब डैस्क : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब की जिला अदालतों में क्लर्क के 1,270 पदों पर भर्ती होने जा रही है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधीन SSSC ने इस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 अक्टूबर 2026 शाम 4 बजे से शुरू होंगे। उम्मीदवार 4 नवंबर 2026 शाम 4 बजे तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रहेगी।
 
क्लर्क पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से BA, BSc या इसके बराबर की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 10वीं में पंजाबी विषय पढ़ा होना और कंप्यूटर का ज्ञान भी जरूरी है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 37 वर्ष रखी गई है।
 
चयनित उम्मीदवारों को लेवल-5 के तहत 29,200 रुपए प्रति माह का शुरुआती वेतन मिलेगा। चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के बाद कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News