लुधियाना में सैट्रल जेल में बड़ी सेंध, आखिर किसकी शह पर पहुंच रहे कैदियों के पास मोबाइल

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 07:25 PM (IST)

लुधियाना   (स्याल) : लुधियाना की सैंट्रल जेल एक बार फिर चर्चाओं में है। सैंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध लगते हुए चैकिंग के दौरान हवालातियो से 4 मोबाइल व एक डाटा केबल बरामद होने पर पुलिस ने सहायक सुपरिंटैंडैंट ऋषभ पाल सिंह की शिकायत पर आरोपी हवालातियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि हवालातियों की पहचान रणजीत सिंह, कवलप्रीत सिंह के रूप में हुई है। 

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जेल के अंदर से मोबाइल की बरामदगी हुई है, इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें जेल के अंदर से नशा, मोबाइल व अन्य संदिग्ध चीजें मिली हैं और जेल प्रशासन सवालों के घेरे में रह चुका है। वहीं अब सवाल यह पैदा हो रहा है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच जेल के भीतर हवालातियों तक मोबाइल कैसे पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News