अकेले रहते व्यक्ति ने उठाया ऐसा कदम, संग्धित हालातों में मिला शव

punjabkesari.in Sunday, Jun 09, 2024 - 05:42 PM (IST)

पंजाब डेस्क: कपूरथला से एक व्यक्ति द्वारा पंखे से लटकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई है। यह खबर कपूरथला के श्री गोइंदवाल साहिब मार्ग पर स्थित गांव नवां पिंड की है। पुलिस को घटना की सूचना शीघ्र दी गई। मृतक की पहचान सुखदेव सिंह के रुप में हुई है। 

मृतक के जीजा ने बताया कि वह घर में अकेले रहता था और उसके भाई विदेश में रहते हैं। एसएचओ पलविंदर सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह का कुछ समय पहले ही विवाह हुआ था, लेकिन ज्लदी ही तलाक भी हो गया था। इसी वजह से वह डिप्रेशन में था और घर में भी अकेला ही रहता था। बताया जा रहा है कि शायद इसी वजह से उस शख्स ने ऐसा कदम उठाया। 

कोतवाली पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मृतक के जीजा के बयानों पर धारा 174 की कार्रवाई की गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News