जालंधर : पार्क में बंदर की LIVE एंट्री, डर के मारे घरों में दुबके लोग, नगर निगम से लगाई गुहार
punjabkesari.in Sunday, Nov 01, 2026 - 09:03 AM (IST)
जालंधर (महेश): अर्बन एस्टेट फेस-2 के डी ब्लॉक स्थित पार्क में जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। जानवरों के डर से लोगों ने पार्क में जाना तक बंद कर दिया है। विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को खतरा बना हुआ है।
शनिवार को पार्क में घूम रहे एक बंदर को दिखाते हुए समाजसेवक संजीव देव शर्मा, अजय सेखड़ी, इंद्रजीत सिंह और एस.पी. सिंह ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत विकसित इस पार्क की नगर निगम द्वारा उचित देखभाल नहीं की जा रही, जिसके चलते यहां जंगल जैसे हालात बन गए हैं।
उन्होंने बताया कि बंदर को देखकर पार्क के आसपास मौजूद लोग डर के कारण अपने घरों की ओर भाग गए। संजीव देव शर्मा ने डिप्टी कमिश्नर से मांग की कि वन विभाग को सूचित कर जंगली जानवरों को सुरक्षित तरीके से काबू किया जाए। साथ ही नगर निगम कमिश्नर पार्क की साफ-सफाई और रखरखाव के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दें, ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

