जालंधर में बेअदबी! नगर कीर्तन के बोर्ड पर हमला, CCTV में कैद हुआ आरोपी

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2026 - 09:01 PM (IST)

जालंधर : जालंधर के सेंट्रल टाउन में बेअदबी की घटना सामने आई है। यहां मुख्य नगर कीर्तन के संबंध में लगाए गए बोर्ड पर एक राहगीर युवक ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है। घटना सामने आने के बाद सिख संगत में रोष पाया जा रहा है। जानकारी अनुसार, सेंट्रल टाउन में मुख्य नगर कीर्तन के प्रचार के लिए बोर्ड लगाया गया था। आरोप है कि वहां से गुजर रहे एक युवक ने तेजधार हथियार से बोर्ड को नुकसान पहुंचाया। CCTV फुटेज में युवक की यह हरकत कैद हुई है।

इस मामले को लेकर गुरुद्वारा दीवान अस्थान, सेंट्रल टाउन कमेटी के सचिव गुरमीत बिट्टू ने कहा कि पुलिस को इस घटना के खिलाफ जल्द उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो गुरुद्वारा कमेटी की ओर से बड़ा संघर्ष किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News