जालंधर में चुनमुन मॉल के पास दर्दनाक हादसा, बाइक सवार की मौक पर मौ''त

punjabkesari.in Tuesday, Apr 21, 2026 - 11:41 AM (IST)

जालंधर : जालंधर में दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चुनमुन मॉल के नजदीक पंजाब रोडवेज की बस और एक बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह निवासी नत्थूचाहल के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस और बाइक दोनों चुनमुन मॉल की दिशा से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। जैसे ही दोनों वाहन चौक को पार कर रहे थे, उसी दौरान बस ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार बस का नंबर पीबी 04 एए 7371 और बाइक का नंबर पीबी 09 क्यू 1716 बताया जा रहा है। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रोडवेज बस और बाइक की टक्कर हुई है, जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना दौरान बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रोडवेज विभाग का अधिकारी भी मौके पर पहुंचा। वहीं बस चालक की पहचान व हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News