पाठ कर रहे व्यक्ति को पलों में यूं खींच ले गई मौ\त, हुआ दर्दनाक हादसा

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2024 - 10:00 AM (IST)

रूपनगर (विजय): जिले के गांव परोजपुर में बारिश के कारण मकान की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ। यह घटना सुबह 8.30 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपनगर जिले के गांव परोजपुर निवासी 52 वर्षीय हजारा सिंह अपने घर पर पाठ कर रहे थे कि अचानक घर की छत गिर गई और छत के नीचे दबने से उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार सदमे में हैं।

PunjabKesari

घर की छत गाडर बालों सहित बनी हुई थीं। रात से लगातार हो रही बारिश के कारण छत पर वजन पड़ने से छत गिर गयी। छत गिरने के करीब 15 मिनट बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता के चेहरे पर गाडर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि उनके पिता खेती का काम करते थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News