Love Marriage करने वालों के लिए अनोखी सजा, पंचायत ने प्रस्ताव किया पास, बना चर्चा का विषय

punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 04:16 PM (IST)

अमृतसर (रमन) : लव मैरिज करवाने वालों के लिए बड़े झटके की खबर सामने आई है, दरअसल अमृतसर में लव मैरिज करवाने वालों के लिए नया फरमान जारी हो गया है। मजीठा में लव मैरिज करने वालों के लिए अनोखी सजा मिलेगी। गांव में भागकर शादी करने वाले लड़के-लड़की के खिलाफ पंचायत ने प्रस्ताव पास किया।

PunjabKesari

गांव में भागकर शादी करने वाले जोड़ों को अब अपने परिवारों के साथ गांव छोड़कर कहीं और जाना होगा। कहा जा रहा है कि यह कथित प्रस्ताव मजीठा विधानसभा क्षेत्र के चाचोवाली गांव की पूरी पंचायत और निवासियों ने पास किया है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गांव वालों ने एक साथ आकर इस कथित प्रस्ताव को मंजूरी दी है कि अगर भविष्य में गांव का कोई भी लड़का-लड़की एक-दूसरे से शादी करता है, तो यह फैसला उन पर लागू होगा। जब से यह फैसला पब्लिक हुआ है, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी खूब चर्चा हो रही है। कोई इसे 'तुगलकी फरमान' बताकर इसकी आलोचना कर रहा है तो कोई इसे 'सही फैसला' बताकर इसकी तारीफ कर रहा है। 

किसी का तर्क है कि जब देश का कानून लव मैरिज को कानूनी मान्यता देता है, तो यह फैसला कानून से ऊपर क्यों लिया गया? इस बारे में गांव के सरपंच शीतल सिंह ने बताया कि पंचायत ने प्रस्ताव पास किया है कि अगर गांव का कोई लड़का या लड़की लव मैरिज करता है, तो उसे गांव में रहने नहीं दिया जाएगा।
गांव वालों का क्या कहना है? इस मौके पर AAP नेता तरसेम सिंह गिल ने सरपंच शीतल सिंह और पूरी पंचायत के इस फैसले की तारीफ की और उन्हें भरोसा दिलाया कि हम पंचायत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News