चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, माता वैष्णो देवी से लौट रही महिला ने दिया बच्चे को जन्म
punjabkesari.in Thursday, Jan 08, 2026 - 09:29 AM (IST)
जालंधर (महेश): माता श्री वैष्णो देवी कटड़ा से आ रही एक गर्भवती महिला रेलवे यात्री द्वारा ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दिए जाने की सूचना मिली है, जिसे रेलवे पुलिस (जी.आर.पी.) जालंधर कैंट द्वारा एंबूलैंस का प्रबंध कर सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया।

अस्पताल के डाक्टरों के मुताबिक महिला और उसका बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। जी.आर.पी. जालंधर कैंट के इंचार्ज अशोक कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन नंबर 15656 कमाख्या एक्सप्रैस में बच्चे को जन्म देने वाली महिला की पहचान पुनीता देवी पत्नी राज कुमार कप्तान गंज यू.पी. के रूप में हुई है जो कि अपने बच्चों ओर पति के साथ माता वैष्णो देवी जी के दर्शन करने के बाद वापिस अपने घर जा रही थी। अशोक शर्मा ने बताया कि जब उक्त ट्रेन जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2और 3 पर पहुंची तो महिला के पति राज कुमार ने पूरी जानकारी पुलिस और मौके पर पहुंचे रेलवे अस्पताल के डाक्टरों को दी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

