जालंधर में DGP के दौरे के दौरान महिला से लूट, सरेबाजार दिखाई दातर और फिर...
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 02:13 PM (IST)
जालंधर: शहर में कानून व्यवस्था की पोल उस समय खुल गई जब डीजीपी जालंधर दौरे पर थे, बावजूद इसके दोमोरिया पुल के पास महिला से लूट की घटना सामने आई।
सूत्रों के अनुसार, महिला किश्नपुरा चौक से ऑफिस जा रही थी, तभी दो एक्टिवा सवार बदमाशों ने दामोरिया पुल पर उसे घेरकर उसका पर्स छीन लिया। पीड़ित महिला का कहना है कि पर्स में उसके 12,000 कैश और जरूरी दस्तावेज जैसे पासपोर्ट थे।
महिला ने बताया कि लूटपाट के दौरान बदमाशों ने उसे दातर दिखाया, जब वो चिल्लाई तो आस-पास के लोग इकट्ठा हुए लेकिन किसी ने मदद नहीं की, और घटना के बाद पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि वे आरोपियों का पता लगाने और ट्रैक करने में जुटी हैं। घटना ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि डीजीपी के दौरे के बावजूद इस तरह की वारदात होना चिंता का विषय बन गया है।

