जालंधर में शुक्रवार को वकीलों ने किया No Work Day का ऐलान

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 10:02 PM (IST)

जालंधर : शहर में वकीलों के साथ हो रहे अन्याय को लेकर जिला बार एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कामकाज पूरी तरह बंद कर दिया। कार्यकारी प्रधान राम छाबड़ा और सचिव रोहित गंभीर की अगुवाई में बड़ी संख्या में वकीलों ने शांतिपूर्ण हड़ताल और प्रदर्शन किया, जिससे न्यायिक कामकाज प्रभावित रहा।

मामला दरअसल एडवोकेट मनी महाजन से जुड़ा है, जिन्होंने सेंट्रल टाउन में सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर एक प्लॉट खरीदा और नगर निगम से नक्शा पास करवाकर निर्माण कार्य शुरू किया। बावजूद इसके, स्थानीय लोगों द्वारा कथित तौर पर झूठी शिकायतें देकर निर्माण रुकवाने की कोशिश की जा रही है। इतना ही नहीं कुछ महिलाओं ने निर्माण स्थल पर पहुंचे कर मनी महाजन व उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी, गाली-गलौच और धक्का-मुक्की की। घटना की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-3 में दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से वकीलों में भारी नाराजगी है। 

इसी के विरोध में बार एसोसिएशन ने आज प्रदर्शन किया और सर्वसम्मति से फैसला लिया कि 1 मई 2026 को भी कामकाज पूरी तरह बंद रखा जाएगा। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News