जालंधर की मशहूर मंडी में 4 दिन की छुट्टियों का ऐलान, नोट कर लें Dates

punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 12:23 PM (IST)

जालंधर : मंडी फेंटनगंज मैनेजिंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंडी के व्यापारियों के लिए अवकाश घोषित करने का फैसला लिया गया। कमेटी के प्रधान सुभाष पुरी और सचिव अनिल शर्मा काला ने बताया कि बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भीषण गर्मी के मद्देनजर 25 जून से 28 जून तक मंडी फेंटनगंज बंद रहेगी। इस दौरान मंडी में व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह से स्थगित रहेंगी।

उन्होंने बताया कि यह फैसला मंडी के व्यापारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सके। बैठक में राजेश सोनी, सुदेश अरोड़ा, पवितर कौर, राजेश्वर दयाल, इंद्रपाल कश्यप मिंटू सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News