सोना-चांदी की नई कीमतें जारी, खरीदारी से पहले जान लें आज का भाव

punjabkesari.in Monday, Jul 20, 2026 - 02:42 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोना और चांदी के ताजा दाम जारी कर दिए गए हैं। सोमवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी रेट के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है।

ताजा भाव के मुताबिक 24 कैरेट सोना 145,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 135,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं, चांदी का भाव 226,600 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया है।

सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की चाल का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है। ऐसे में सोना-चांदी खरीदने या निवेश करने की योजना बना रहे लोगों को खरीदारी से पहले ताजा भाव जरूर जांच लेने चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News