LPU Shopping Center में लूट का मामला, नई CCTV आई सामने

punjabkesari.in Thursday, Oct 01, 2026 - 04:42 PM (IST)

जालंधर (सोनू): लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शॉपिंग सेंटर में हुई लूट के मामले की नई सी.सी.टी.वी. सामने आई है। इसमें दिख रहा है कि दर्जनों छात्र शटर खुलते ही दुकान में घुस गए। इसके बाद उन्होंने दुकान का सारा सामान काउंटर पर चढ़कर लूटा और बैग में भरकर फरार हो गए। जो सी.सी.टी.वी. सामने आई है वह मोबाइल शॉप की बताई जा रही है।          

बता दें कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में शनिवार 26 सितंबर की देर रात को यौन उत्पीड़न की अफवाहों के बाद छात्रों ने जमकर हंगामा किया। वहीं गत दिन जालंधर में केंद्रिय मंत्री अमित शाह की रैली के बाद अशोक मित्तल ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा किए गए बवाल पर चुप्पी  तोड़ी। अशोक मित्तल ने कहा कि छात्रा के साथ कोई रेप केस की घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की बर्बादी किसने की यह जांच का विषय है। इस दौरान अफवाह किसने फैलाई यह जांच का विषय है। उन्होंने मामले की गहनता से जांच करने की अपील की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News