जालंधर में लावारिस हालातों में मिली बच्ची पुलिस को सौंपी

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 01:01 PM (IST)

जालंधर : यू.पी. की रहने वाली बच्ची विकासपुरी मोहल्ले में लावारिस हालातों में पाई गई। बच्ची को लोगों ने इलाके में काफी समय से घूमते देखा तो उससे पूछताछ की जिसके बाद पता लगा कि वह रास्ता भटक गई है। लोगों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी जिसके बाद थाना आठ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

थाना 8 के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि 5 जुलाई तो पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी जिसके बाद ए.एस.आई. राकेश कुमार व उनकी टीम को तुरंत विकासपुरी मोहल्ले में भेजा गया। बच्ची ने खुद का नाम राखी पुत्री मुनीश निवासी गौरिया (यू.पी.) बताया। बच्ची ने बताया कि वह रास्ता भटक गई है। बताया जा रहा है कि राखी यहां अपने रिश्तेदारों के पास आई हुई है लेकिन उसे रिश्तेदार के घर का पता याद नहीं। पुलिस सोशल मीडिया के जरिए भी बच्ची के परिजनों की तलाश कर रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News