जालंधर में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 04:12 PM (IST)

जालंधर (सोनू): मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। आज शुक्रवार को जालंधर में अचानक मौसम बदल गया और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश के चलते पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। इस दौरान मौसम सुहावना हो गया। लोग आज सुबह से ही जहां गर्मी और उमस से परेशान थे वहीं पंजाब के कई राज्यों में हवाएं भी चल रही। पहले तेज हवाएं शुरू हुई और फिर देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई।

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी मौसम में बदलाव बना रह सकता है और कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। देश में मानसून का दौर है। फिलहाल मानसून केरल में पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने पंजाब सहित कई राज्यों में अगले 3 दिनों में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। 16 राज्यों में भारी बारिश और 85 km प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News