जालंधर: Showroom पर Firing के बाद धमकी! कहा-यह तो अभी ट्रेलर है
punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 06:38 PM (IST)
जालंधर: किशनपुरा चौक के पास BMS Fashion पर Showroom पर बाइक सवारों द्वारा गोलियां चलाई। वहीं इस मामले में फैशन मालिक सुभाष चंद्र ने कहा कि बेटे को कल फिरौती की कॉल आई थी। इस दौरान आरोपी ने 50 लाख की फिरौती की मांग की थी। पीड़ित के अनुसार कल बरसात होने के कारण आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम नहीं दिया गया। जिसके बाद आज दोपहर हमलावरों द्वारा गोलियां चलाई गई। दुकान पर फायरिंग करने के बाद पुलिस की मौजूदगी में फिर से उन्हें फोन कर धमकी दी गई और कहा गया कि यह ट्रेलर है। इस दौरान कहा गया कि बुला लो डीएसपी, एसपी, हमें पैसे चाहिए। पीड़ित ने कहाकि बीते दिन शाम 5 बजे आरोपियों ने बेटे को पहले फोन के जरिए बेटे को कॉल की थी और उसके बाद WhatsApp के जरिए फोन कर 50 लाख मांगे थे।
दरअसल, आज दोपहर को बाइक सवार गोलियां चलाकर फरार हो गए। इस घटना की एक ओर सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। नई सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक के पीछे बैठे नौजवान द्वारा सरेआम दुकान पर फायरिंग की गई। दूसरी ओर मामले की जानकारी देते सिक्योरिटी गार्ड बिट्टू ने कहा कि वह खाना खाने के बाद आए तो देखा कि बाइक सवारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि मेरी ड्यूटी शोरूम के अंदर होती है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।


