भार्गव कैंप इलाके में Firing के मामले में बड़ी अपडेट, सामने आई CCTV
punjabkesari.in Wednesday, Aug 05, 2026 - 02:04 PM (IST)
जालंधर : जालंधर के भार्गव कैंप इलाके में गोली चलाने के मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस मामले की सीसीटीवी सामने आई है। इसमें दिखाई दे रहा है कि इलाके में एक्साइज विभाग की टीम 2 गाड़ियों में आती है और घर के बाहर रुकती है। इसके कुछ देर बाद युवक कार से उतरते हैं जिनके पास हथियार होते हैं। इस दौरान गोलियां चलनी शुरू हो जाती है और मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। फायरिंग के बाद लोग इधर-उधर भागने लगते हैं।
इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है और एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि यहां एक्साइज टीम और नशा तस्कर के बीच हुए विवाद के बाद गोलियां चली थी जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

