Jalandhar: बैंक से बाहर निकलते ही महिला से स्नैचिंग, दिनदहाड़े वारदात से इलाके में दहशत

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 05:30 PM (IST)

जालंधर (सोनू) : पंजाब में लूटपाट और स्नैचिंग की घटना थमने का नाम तक नहीं ले रही है। इसी बीच ताजा मामला नकोदर से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े एक महिला को बदमाशों ने निशाना बनाया। मिली जानकारी के मुताबिक, नकोदर के पास स्थित गांव बिलगा में बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से 20 हजार रुपए की नकदी छीन कर मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला की पहचान दलजीत कौर निवासी पट्टी नीलोवाल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला बैंक से पैसे निकालकर बाहर निकली तभी थोड़ी दूरी पर मोटरसाइकिल पर सवार 2 अज्ञात बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती युवक झपट्टा मारकर उसके हाथ में पकड़ा लिफाफा छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बताया कि, उसके लिफाफे में 20 हजार रुपये नकदी, घर की चाबियां और मोबाइल फोन था। अचानक हुई इस वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है।

पीड़िता ने इस घटना सूचना तुरन्त बिलगा पुलिस थाने को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। थाना प्रभारी  दिलबाग सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को पीड़िता की ओर से लिखित शिकायत मिल गई है। पुलिस इलाके में नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान जल्द ही कर ली जाएगी।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News