पंजाब में आज अचानक बदला मौसम, कई जिलों में हो रही झमाझम बारिश, पढ़ें मौसम को लेकर ताजा अपडेट

punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2026 - 11:57 AM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब में आज सुबह-सुबह अचानक मौसम ने करवट ले ली है। इस दौरान जालंधर, लुधियाना सहित आसपास के कई इलाकों में सुबह के समय काले बादल छाने से अंधेरा हो गया। वहीं जालंधर, लुधियाना और फरीदकोट में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट पाई जा रही है।  मौसम विभाग द्वारा आज पंजाब के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार सभी जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं चंडीगढ़ में भी बारिश के आसार हैं। 

इसके साथ ही विभाग ने कल यानि 12 अक्टूबर को भी तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए हैं। अचानक बदले मौसम के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं आज हो रही झमाझम बारिश के बाद ठंड की शुरूआत के भी आसार दिख रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में लोगों को मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News