OSD राजबीर घुम्मन मामले में बड़ा मोड़, सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद ED ने दर्ज किया केस

punjabkesari.in Tuesday, Oct 13, 2026 - 03:13 PM (IST)

पंजाब डेस्क : OSD राजबीर घुम्मन मामले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद इस मामले में अब ED ने एंट्री ले ली है। ED के जालंधर स्थित दफ्तर ने इस मामले में केस दर्ज किया है। इस घटनाक्रम के बाद मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी की भूमिका भी अहम हो गई है। ईडी अब इस मामले में वित्तीय अनियमितताओं, मनी लॉन्ड्रिंग और पैसों के लेन-देन की कड़ियों को खंगालने की तैयारी में है।

गौरतलब है कि गत दिन राजबीर घुम्मन को सुप्रीम कोर्ट ने गत दिन बड़ी राहत दी थी और उनकी गिरफ्तारी और सख्त दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी थी। कोर्ट ने मामले में CBI की ओर से दर्ज FIR पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, लेकिन घुम्मन की गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। इसके साथ ही  कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच जारी रहेगी और इस संबंध में CBI को नोटिस जारी किया गया है। वहीं इसी बीच आज ED की ओर से मामला दर्ज किए जाने को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News