नाबालिग पर पिस्टल तानने वाले DSP के गनमैन के बेटे पर केस दर्ज, ASI पर भी गिर सकती है गाज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 09:24 AM (IST)

जालंधर : सुरानुस्सी के अमन नगर में ए.एस.आई. के बेटे द्वारा नाबालिग युवक पर तानी पिस्टल के मामले में थाना एक की पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले ए.एस.आई. सरवन दास के बेटे अमनदीप सिंह निवासी गांव सम्राजय गुरदासपुर, हाल निवासी अमन नगर समेत उसके साथियों को भी नामजद कर लिया है जो अपने साथ अवैध पिस्तौल लेकर आए थे। इस मामले में ए.एस.आई. सरवन कुमार पर गाज गिर सकती है क्योंकि वह अपने बेटे के पक्ष में देहात की गाड़ी कमिश्नरेट इलाके में लेकर आ गए थे।

फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस को दी शिकायत में प्रदीप अवस्थी निवासी अमन नगर ने बताया कि उसका नागालिग बेटा सत्यम ट्यूशन पढ़ने के बाद घर आ रहा था तो रास्ते में ए.एस.आई. सरवन कुमार के बेटे अमनदीप ने उसे अपने किराए के घर बाहर रोक लिया। इसी दौरान अमनदीप ने सत्यम को रोका और गाली गलौच शुरू कर दी। अमनदीप ने हवाला दिया कि अगर उसका बाहर खेल रहा बच्चा एक्टिवा की चपेट में आया तो वह घायल हो सकता था जबकि प्रदीप अवस्थी ने कहा कि सत्यम की एक्टिवा की स्पीड काफी धीरे थी। इसी बीच दोनों में बहस हुई तो अमनदीप घर से पिस्टल लेकर आ गया और सत्यम पर तान दी।

प्रदीप का कहना है कि अगर मोहल्ले के लोग न होते तो अमनदीप ने गोली चला देनी थी। आरोप है कि अमनदीप ने अपने कुछ साथी भी बुला लिए थे जिनके पास अवैध हथियार थे। थाना एक की पुलिस ने प्रदीप के बयानों पर अमनदीप सिंह और उसके साथियों खिलाफ आर्म्स एक्ट 1959 25,30 समेत बीएनएस की धारा 351 (3) अधीन केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News