Gold-Silver Update: शुक्रवार को सोना-चांदी के नए भाव जारी , देखें नए दाम

punjabkesari.in Friday, Jun 12, 2026 - 03:44 PM (IST)

पंजाब डेस्कः सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। शुक्रवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 151,600 रुपए जबकि 22 कैरेट सोना 140,990 तक पहुंच गया है। बात करें चांदी की तो चांदी आज 248,900 रुपए तक पहुंच गया है। 

उधर,  MCX पर कीमतों में बड़ी तेजी आई है। सोने का भाव 1234 रुपए की तेजी के साथ 1,50,166 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी में 3341 रुपए का उछाल आया है, एक किलोग्राम चांदी 2,42,994 रुपए पर कारोबार कर रही थी। इंटरनेशनल मार्केट में भी दोनों के भाव उछले हैं।

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सर्राफा बाजार में निवेशकों का उत्साह कम रहा और सोना 2,100 रुपए टूटकर 1.53 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। बाजार के जानकारों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बुधवार के बंद भाव 1,56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से 2,100 टूटकर 1,53,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News