Gold-Silver Price: फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, बुधवार के ताजा भाव करें चेक...

punjabkesari.in Wednesday, Jul 22, 2026 - 11:58 AM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए आज फिर महंगाई की खबर है। बुधवार को सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई। लगातार बढ़ती कीमतों के चलते ग्राहकों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

जालंधर सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 1,49,000 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि मंगलवार को इसकी कीमत 1,46,700 रुपए थी। यानी एक दिन में सोना 2,300 रुपए महंगा हो गया। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव भी बढ़कर 1,38,570 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जो एक दिन पहले 1,36,430 रुपए था। इस तरह 22 कैरेट सोने की कीमत में 2,140 रुपए की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

चांदी की बात करें तो इसके दाम में भी तेज उछाल देखने को मिला। चांदी का भाव बढ़कर 2,33,500 रुपए प्रति किलो हो गया, जबकि मंगलवार को इसकी कीमत 2,28,200 रुपए प्रति किलो थी। यानी चांदी 5,300 रुपए प्रति किलो महंगी हो गई।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News