Gold Silver Price: गिर गया सोने का दाम, जानें लोकल बाजार का भाव
punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2026 - 06:02 PM (IST)
पंजाब डेस्क: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जारी ताजा रेट के अनुसार दोनों कीमती धातुओं के भाव में कमी आई है, जिससे खरीदारी करने की योजना बना रहे लोगों को राहत मिली है।
जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव आज 1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। शनिवार को इसकी कीमत 1,47,500 रुपये थी। यानी आज सोने के दाम में 1,100 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,36,150 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।
अगर चांदी की बात करें तो इसके भाव में भी कमी आई है। सोमवार को चांदी 2,24,500 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जबकि शनिवार को इसका भाव 2,28,000 रुपये प्रति किलोग्राम था। यानी चांदी 3,500 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। सर्राफा कारोबारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और डॉलर की चाल का असर घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में भी कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

