Gold-Silver Price: फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज के ताजा भाव

punjabkesari.in Tuesday, Jul 21, 2026 - 12:25 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए अहम खबर है। मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी ताजा रेट के अनुसार, दोनों कीमती धातुओं के दाम सोमवार के मुकाबले बढ़ गए हैं।

आज के ताजा भाव

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,46,700 प्रति 10 ग्राम (सोमवार: ₹1,45,800)
  • 22 कैरेट सोना: ₹1,36,430 प्रति 10 ग्राम (सोमवार: ₹1,35,590)
  • चांदी: ₹2,28,200 प्रति किलो (सोमवार: ₹2,26,600)

लगातार बदलते बाजार भाव के बीच विशेषज्ञों का कहना है कि खरीदारी से पहले स्थानीय सराफा बाजार में ताजा कीमत की पुष्टि जरूर कर लें, क्योंकि शहर और ज्वेलर्स के अनुसार रेट में मामूली अंतर हो सकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News