प्रॉपर्टी टैक्स भरने वालों के लिए आखिरी मौका, आज मिलेगी 10% छूट

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2026 - 09:09 AM (IST)

जालंधर (खुराना): 10 प्रतिशत रिबेट के साथ प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने का बुधवार को आखिरी मौका है। नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली को लेकर तेज की गई मुहिम के तहत मंगलवार को एक ही दिन में 2.10 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स जमा हुआ। इससे पहले सोमवार को भी निगम को करीब 1.75 करोड़ रुपए की वसूली हुई थी।

निगम कमिश्नर सुरिंदर सिंह के सख्त निर्देशों के बाद प्रॉपर्टी टैक्स विभाग की ओर से लगातार लोगों को टैक्स जमा करवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। छुट्टियों के दौरान भी टैक्स जमा करवाने की व्यवस्था जारी रखी गई, जिसका असर अब टैक्स वसूली के आंकड़ों में दिखाई दे रहा है। विभाग के अनुसार अब तक करीब 36.50 करोड़ रुपए का प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो चुका है।

निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में प्रॉपर्टीज के बाहर लगाए गए प्लेट नंबरों के कारण बड़ी संख्या में प्रॉपर्टीज का रिकॉर्ड निगम के पास उपलब्ध हो चुका है। इसी रिकॉर्ड के आधार पर अब विभाग ने डिफॉल्टर्स की पहचान करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार टैक्स जमा न करवाने वाले डिफॉल्टर्स के खिलाफ अक्तूबर महीने में कार्रवाई की जाएगी। प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के सुपरिंटेंडेंट महीप सरीन, भुपिंदर सिंह और राजीव ऋषि सहित विभाग के अन्य कर्मचारी लगातार लोगों से संपर्क कर उन्हें समय पर टैक्स जमा करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि 30 सितंबर तक अधिक से अधिक टैक्स जमा करवाना विभाग की प्राथमिकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News